logo

Jamshedpur : स्वर्णरेखा दुमुहानी संगम घाट द्वार का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता, जानिए क्या कहा...

banna_gupta6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने स्वर्णरेखा दुमुहानी संगम घाट में बनने वाले द्वार के अंतिम चरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि स्वर्णरेखा दुमुहानी संगम घाट में बनने वाले द्वार का उद्घाटन एक बार फिर स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जायेगा।

आपको बता दें, मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से दुमुहानी का सौंदर्यकरण तेजी से हो रहा है। इसमें सीढ़ी निर्माण का कार्य संपन्न हो गया है। मुख्य द्वार में भगवान आदियोगी शिवजी की भव्य एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की जा रही है,जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

Tags - Jamshedpur Banna Gupta Swarnarekha Dumuhani Sangam Ghat gate Jharkhand News